फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: वार्ड नंबर-16 के लोग मिले उपायुक्त से, पंचायत में शामिल करने की रखी मांग

सोलन शहर के वार्ड नंबर 16 के आंजी क्षेत्र के लोग दोबारा से सपरून पंचायत में शामिल करने की मांग को लेकर उपायुक्त सोलन से मिले। इस दौरान लोगों ने उपायुक्त को बताया कि उनके गांव में ज्यादात्तर लोग कृषक हैं, मगर नगर निगम में होने के कारण इसकी सुविधा नहीं मिल पा रही है। सपरून पंचायत के पूर्व प्रधान अनिल ने बताया कि वह उपायुक्त से पहले भी मिल चुके हैं और चार गांव को दोबारा से पंचायत में शामिल करने की मांग कर चुके हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उधर, वार्ड नंबर 16 की पार्षद सीमा ने कहा कि उन्हें दोबारा से पंचायत में शामिल किया जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें