दिनभर बादल छाए रहने के बाद सोलन में बारिश शुरू हो गई है। वहीं बीते कुछ दिनों में हुई बारिश से लगातार तापमान में भी गिरावट आ रही है। जहां सीबीटी सप्ताह सोलन का दिन का तापमान 29 डिग्री तक पहुंच गया था, अब वह 20 डिग्री तक रह गया है। नौणी विवि के मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में मौसम इसी तरह बना रहेगा।