सोलन-सुबाथू सड़क पर मेटलिंग और पेचवर्क कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से शुरू कर दिया है। इससे अब वाहन चालकों को थोड़ी आसानी हो जाएगी। वहीं, तापमान के सामान्य होने पर सड़क पर टारिंग कार्य होगा। टारिंग और मरम्मत कार्य के लिए नाबार्ड के तहत 23.89 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी तैयार कर दिया है। इसे मंजूरी के लिए सरकार को भी भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही टारिंग कार्य भी शुरू हो जाएगा। वीरवार को स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने भी सड़क का जायजा लिया है। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जल्द कार्य शुरू करवाने के भी निर्देश दिए हैं।