फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शहर में बंदरों की रहस्यमयी मौतों से हड़कंप, 20 की मौत; जहर देकर मारने की आशंका

Ankesh Dogra Updated Fri, 17 Jul 2026 11:36 AM IST

सोलन शहर में पिछले कुछ दिनों से बंदरों की लगातार हो रही संदिग्ध मौतों ने लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। शहर के विभिन्न हिस्सों से अब तक करीब 20 बंदरों के मृत मिलने की जानकारी सामने आई है। इनमें सबसे अधिक मामले कोटलानाला वार्ड से सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। वीरवार को भी कोटलानाला वार्ड स्थित एक कूड़ेदान से एक बंदर का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग उठाई। मामले को लेकर सामाजिक संस्था एहसास ने उपायुक्त को शिकायत पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। संस्था का कहना है कि यह पता लगाया जाना चाहिए कि बंदरों की मौत किसी बीमारी, प्राकृतिक कारण या किसी अन्य वजह से हुई है। संस्था ने यह आशंका भी जताई है कि यदि किसी ने जानबूझकर जहरीला पदार्थ देकर बंदरों को नुकसान पहुंचाया है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। संस्था ने प्रशासन से मृत बंदरों का पोस्टमार्टम कराने, मौत के कारणों का वैज्ञानिक परीक्षण करवाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार सामने आ रहे मामलों से क्षेत्र में चिंता का माहौल है और जल्द सच्चाई सामने आनी चाहिए। फिलहाल प्रशासन की ओर से मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें