सोलन शहर के मालरोड पर शुक्रवार दोपहर भी रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। हल्की फुहारों के बीच लोग छाते और रेनकोट के सहारे अपने गंतव्य तक पहुंचते नजर आए। दोपहिया वाहन चालकों ने भी बारिश से बचने के लिए रेनकोट का इस्तेमाल किया। बारिश के कारण शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। हालांकि बीच-बीच में बारिश रुकने से लोगों को आवागमन में कुछ राहत भी मिली। मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को आवश्यक सावधानी बरतने और मौसम की जानकारी के अनुसार यात्रा करने की सलाह दी गई है।