शहर में नाबालिगों से दुकानदारों को कार्य करवाने पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने कार्रवाई की है। शहर में कई दुकानों में शिकायत के आधार पर निरीक्षण किया। मौके पर कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों के पास ऐसे बच्चे पाए गए जो पढ़ने-लिखने की उम्र में दुकानों में कार्य कर रहे थे। बच्चों को टीम ने रेस्क्यू किया।