जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग सोलन की ओर से एक दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन कंडाघाट खेल मैदान में किया गया । यह आयोजन राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर हर वर्ष किया जाता है। यह हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। हॉकी के इस मैच में जिला की तीन टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें सोलन, कंडाघाट और नालागढ़ की टीम में भाग ले रही हैं। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सोलन भूपेंद्र वर्मा ने बताया कि यह खेल प्रतियोगिता अंडर-19 पुरुष वर्ग के करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी यहां पर अच्छे खेल का प्रदर्शन करेगा उन्हें राज्य स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। इस मौके पर जिला युवा खेल विभाग से सुमनलता, रक्षा वर्मा, ज्योति पंवार अनिल शर्मा, सीताराम शर्मा, जयप्रकाश, मोहित एवं खेल विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे । इस हॉकी प्रतियोगिता में कुल 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया ।