कुराश प्रतियोगिता में हिमाचल टीम ने 10 अलग-अलग भार में पदक प्राप्त किए हैं। सब जूनियर राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप रायपुर (छत्तीसगढ़) में हुई। इसमें प्रदेश से 41 खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया है। साथ ही बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसमें दो खिलाड़ियों ने रजत और आठ ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। हिमाचल प्रदेश एमेच्योर कुराश एसोसिएशन के महासचिव वीरेंद्र सिंह धौलता ने बताया कि प्रतियोगिता में 25 राज्यों ने 615 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें प्रदेश के खिलाड़ियों ने सबसे उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नाम रोशन किया है।