फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अवैध अतिक्रमण और किसानों पर हमले के आरोप, हिमाचल किसान सभा ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

हिमाचल किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा से मुलाकात कर निजी फर्म के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों पर अवैध अतिक्रमण तथा किसानों पर हमला करवाने के आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि संबंधित मामले को लेकर पहले भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। किसान सभा ने आरोप लगाया कि कार्रवाई में देरी के कारण प्रभावित किसानों में असंतोष बढ़ रहा है। संगठन ने प्रशासन से आग्रह किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि किसानों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हो सके। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भी प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। उपायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में किसान सभा ने प्रशासन से पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी करने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें