चेवा पंचायत के तहत नशा निवारण समिति के समस्त सदस्यों की और से मंगलवार को चेवा पंचायत की सहयोग से खील के मोड में भांग उखाड़ने व पौधे को नष्ट करने का काम किया। भांग के पाैधों को नष्ट करने का काम खील के मोड़ के आसपास के लगभग पांच बीघा क्षेत्र व कुमारहट्टी बड़ोग सड़क के दोनों किनारों पर भारा मात्रा में भांग के पौधों को उखाड़ा गया। खील के मोड़ के पटनार सर्कल के आसपास भांग के पौधों को उखाड़ कर नष्ट किया गया। इस अभियान में पंचायत प्रधान रमेश चौहान ,वार्ड सदस्य ने मिलकर एकजुट होकर इस कार्य को किया। प्रधान रमेश चौहान ने बताया कि पंचायत के हर वार्ड में प्रयास रहेगा कि नशे से मुक्त हो सके।