फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: नगर निगम में चालकों व सुपरवाइजर के बीच विवाद, शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था

नगर निगम सोलन में कूड़ा वाहन चालकों और सफाई सुपरवाइजर राजेश के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद वीरवार को शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। चालकों का आरोप है कि सुपरवाइजर लगातार उनके साथ भेदभाव और दुर्व्यवहार करता है। इसी के चलते सभी वाहन चालकों ने काम बंद कर दिया, इससे पूरे शहर की कूड़ा उठाने की व्यवस्था चरमरा गई। चालकों की हड़ताल के बाद नगर निगम को दूसरी गाड़ियां किराये पर मंगवानी पड़ी, लेकिन सफाई व्यवस्था पूरी तरह अस्त-व्यस्त रही। चालकों का कहना है कि वे रोज सुबह 7:00 बजे काम पर पहुंचते हैं, लेकिन सुपरवाइजर उनसे दुर्व्यवहार करता है। उन्होंने मांग उठाई कि सुपरवाइजर को पद से हटाया जाए, तभी वे काम दोबारा शुरू करेंगे। दूसरी ओर नगर निगम सुपरवाइजर राजेश ने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि विवाद एक गाड़ी के देर से आने पर शुरू हुआ था। चालक काफी समय से कूड़ा उठाने समय पर नहीं आ रहा था। जब उन्होंने इसकी फोटो खींचकर ग्रुप में डाली तो चालक भड़क गए और आज सभी ड्राइवरों ने मिलकर उनसे दुर्व्यवहार किया। उधर, नगर निगम सोलन की मेयर ऊषा शर्मा ने बताया कि मामले का संज्ञान लिया गया है इसमें जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था को बनाए रखना नगर निगम का पहला कार्य है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें