फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: नवरत्न पारीक के भजनों पर खूब झूमे भक्त

श्री श्याम जन्मोत्सव पर श्री श्याम परिवार ट्रस्ट सोलन द्वारा भजन संध्या का आयोजन दुर्गा भवन मुरारी मार्किट सोलन में किया गया। आयोजन स्थल सुंदर फूलों से सजाया गया व श्याम बाबा को सिल्वर आभूषणों और ऑर्किड के फूलों और गुलाब से सजाया गया तुलसी विवाह पर माता तुलसी के पौधे को बहुत सुंदर वस्त्रों और आभूषणों से सजा कर बाबा के साथ स्थापित किया गया। दरबार को सजाने के लिए 40 तरह के फूल पतियों का इस्तेमाल किया गया। भजन संध्या का आगाज भजन गायक नवरत्न पारीक सुजानगढ़ ( राजस्थान) ने किया। उन्होंने कीर्तन की है रात, तीन बाण की धारी तीनों बान चलाओ न, हरा हूं बाबा पर तुझ पे भरोसा है आदि भजन गए और भजनों पर उपस्थित जनसमूह को खूब नचाया। पंडाल जय श्री श्याम, जय बालाजी महाराज के जयकारों से गूंज उठा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें