फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan Accident News: गलत दिशा से आई ऑल्टो ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक युवक घायल

Ankesh Dogra Updated Fri, 24 Jul 2026 11:40 AM IST

नगर निगम सोलन के वार्ड नंबर-1 देहूंघाट स्थित दादा चेलाराम आश्रम के समीप शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि गलत दिशा से आ रही एक ऑल्टो कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि स्कूटी चालक की जान बच गई। उसे हादसे में हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर तक बहसबाजी भी हुई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को सामान्य बनाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें