जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के सम्मान और उनकी आत्मा शांति के लिए सोलन मुख्यालय में कांग्रेस शाम 7:00 बजे मॉल रोड पर कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए नृशंस आतंकी हमले की कठोर निंदा की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष शिव कुमार व जोगिंद्रा बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा ने कहा कि इस दुखद घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति कांग्रेस ने गहरी संवेदनाएं हैं और वह घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और सुरक्षा बलों के साथ कांग्रेस और पूरा देश खड़ा है और पूर्ण रूप से आतंकवाद के खिलाफ और आतंकवाद का सहयोग करने वाले देश पर कठोर कार्रवाई की जाए।