फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: रेल लाइन के आसपास होगी साफ-सफाई, पार्षद करेंगे सहयोग

अंकेश डोगरा Updated Tue, 26 Aug 2025 02:59 PM IST

सोलन विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक को स्वच्छ और सुंदर बनाया जाएगा। इसके लिए रेलवे बोर्ड नगर निगम की मदद लेगा। सोलन रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक सुरेंद्र परमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में रेलवे ट्रैक के साथ लगते वार्डों के पार्षदों के साथ विचार-विमर्श किया। बैठक रेल मंडल प्रबंधक अंबाला के आदेशों के बाद की गई। बैठक में बताया कि रेलवे लाइन के साथ लगते वार्डों में लोग सरेआम गंदगी फैला रहे हैं। इससे रेलवे ट्रैक में काफी गंदगी जमा हो गई है। पार्षद व पूर्व उपमहापौर राजीव कौड़ा ने कहा कि बैठक में सफाई व्यवस्था को लेकर प्लान भी बनाया गया। इसके अलावा अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें