बघाट अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लोन आवंटन मामले में हुई अनियमितताओं के मामले में पुराने उपायुक्त कार्यालय के बाहर भाजपा सोलन शहरी मंडल ने जोरदार प्रदर्शन किया। सोलन से जुड़े अत्यंत गंभीर प्रकरण पर भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल ने स्पष्ट किया है कि पार्टी किसी भी प्रकार के ब्लेम गेम में नहीं उलझते हुए समाधान और जमाकर्ताओं के हितों को सर्वोपरि मानती है। भाजपा सोलन शहरी मंडल की प्रथम और प्रमुख मांग है कि प्रदेश सरकार बघाट अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक, सोलन को तत्काल बेलआउट प्रदान करे अथवा किसी सशक्त, सक्षम एवं विश्वसनीय बैंक के साथ इसका मर्जर सुनिश्चित करे, ताकि बैंक सुचारू रूप से संचालित हो सके और जमाकर्ताओं को यह पूर्ण विश्वास मिले कि बैंक में जमा किया गया उनका पैसा सुरक्षित है तथा समय पर उन्हें उपलब्ध होगा। मंडल की दूसरी महत्वपूर्ण मांग है कि इस पूरे प्रकरण में जो भी व्यक्ति, अधिकारी अथवा बैंक प्रबंधन दोषी पाया जाए, उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही एवं वित्तीय अनियमितता की पुनरावृत्ति न हो। भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल ने कहा अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार की इस गंभीर विषय पर लगातार बनी उदासीनता और स्थानीय मंत्री धनीराम शांडिल जिनके विधानसभा क्षेत्र से 95 प्रतिशत से भी अधिक लोग सीधे तौर पर इस बैंक से जुड़े हुए हैं—की इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रखना अत्यंत चिंताजनक है। लगभग 80,000 जमाकर्ता और उनके परिवार इस संकट से मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रभावित हैं, किंतु इसके बावजूद न तो सरकार और न ही स्थानीय मंत्री द्वारा अब तक कोई ठोस, संवेदनशील एवं जिम्मेदार पहल सामने आई है। इससे भी अधिक दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय तथ्य यह है कि इस गंभीर जनहित के मुद्दे को विधानसभा सत्र के प्रश्नकाल में स्थानीय मंत्री द्वारा उठाए जाने के बजाय भाजपा नैना देवी क्षेत्र के विधायक एवं वरिष्ठ नेता रणधीर शर्मा को उठाना पड़ा। भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि वह राजनीतिक मौन और उदासीनता त्याग कर तत्काल ठोस निर्णय ले, ताकि जमाकर्ताओं को राहत मिले, कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हो और सहकारी बैंकिंग व्यवस्था पर जनता का विश्वास बना रहे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, संजय मलिक, धर्मेंद्र ठाकुर,संजीव मोहन ,लाविका, अनिल करमचंद दिनेश शुक्ला, जगदीश गर्ग राजू कुंद्रा, रेनू कलसी रचित साहनी,गौरव, बादल नाहर, राहुल शर्मा ,प्रिया कंपोज अमरदीप पंजा, सीमा, राज तिलक नेगी, रिपु दमन,अभिषेक ठाकुर,विशाखा, ऊषा मित्तल,सविता भल्ला सरिता, अनीता, दीपिका सपना गंगाधर, मीना सिंह, संजय महाजन ,मुकेश शर्मा अजय शर्मा अमित आनंद विवेक डोभाल,प्रताप वर्मा सतीश गोयल विधि चंद आदर्श कटोच सुंदर सिंह ठाकुर, कल्पना ठाकुर संजीव सूद अमर सिंह ठाकुर, कुशल जेठी, मुकेश गुप्ता रोहित सबलोक, पवन शास्त्री,दिनेश, शिशुपाल, यश खन्ना, रमेश, नवीन, राहुल शर्मा राघव ठाकुर अभिषेक गुप्ता ऋषभ सेठ प्रज्वल रोहण ठाकुर रिंकू चौटाला तरुण रघुवंशी अभिषेक ठाकुर अजय दीपांशु मौजूद रहे।