सोलन नगर निगम क्षेत्र में पानी की किल्लत से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए भाजपा पार्षदों ने उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजा। इस दौरान शिमला की तर्ज पर सोलन में भी जल बोर्ड बनाने की मांग की है।