नालागढ़ राधास्वामी सत्संग घर के पास एक बेकाबू ट्राले ने तीन गाड़ियों और एक स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी और दो गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और लोग घायल हो गए। किसी के जानी नुकसान की कोई खबर नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्राले के ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ। घायलों को नालागढ़ अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी है।