फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लघु उद्योग संघ ने मांगों को लेकर दभोटा पुल पर किया प्रदर्शन, नंगे पांच नदी में उतरे

हिमाचल व पंजाब को जोड़ने वाले दभोटा पुल का निर्माण नहीं किए जाने पर उद्योग संघ ने क्षतिग्रस्त पुल पर प्रदर्शन किया। साथ ही पंजाब व हिमाचल सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक राणा व महामंत्री अनिल मलिक व फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के अध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर के नेतृत्व में क्षतिग्रस्त दभोटा पुल संघ के पदाधिकारी एकत्रित हुए और पंजाब व हिमाचल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हमारा उदेश्य पंजाब व हिमाचल सरकार को जगाना है, चक्का जाम करना नहीं। 10 माह से टूटे पुल की कोई सुध नहीं ली गई है। इस दौरान संघ पदाधिकारियों ने नंगे पांच नदी में उतरकर रोष जताया। लघु उद्योग संघ के महासचिव अनिल मलिक ने बताया कि सोमवार सुबह इस मुद्दे पर एसडीएम आंनदपुर साहिब ने संघ को बुलाया है। यदि वहां से न्याय नहीं मिला तो हम डीसी रोपड़ के समक्ष यह मुददा उठाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें