फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: शूलिनी मेले के पहले दिन सोलन में उमड़ी भारी भीड़, बाजारों में दिखी रौनक

राष्ट्रीय स्तरीय मां शूलिनी मेले के पहले दिन बाजार पैक हो गए हैं। शहर के मालरोड, राजगढ़ रोड, लोअर बाजार, अप्पर बाजार समेत ठोडो मैदान में भारी भीड़ है। पूरा शहर लोगों से पैक हो गया है। वहीं शहर में जगहर-जगह भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें तरह-तरह के व्यंजन लोगों को परोसे जा रहे हैं। वहीं माता शूलिनी की डोली भी मंदिर परिसर से अपनी बहन को मिलने के लिए निकल चुकी है। पुरानी कचहरी के पास स्वास्थ्य मंत्री माता की पालकी का स्वागत करेंगे। उसके बाद पुराने बस स्टैंड पर लोगों के दर्शनों के लिए पालकी रखी जाएगी। रात 11:00 बजे माता अपनी बहन के पास पहुंचेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें