फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सोलन में हुई अटल पेंशन योजना की समीक्षा बैठक, उत्कृष्ट बैंकों को मिला सम्मान

हिमाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) और यूको बैंक सोलन ने अटल पेंशन योजना (एपीवाई) पर एक आउटरीच कार्यक्रम और राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन सोलन में किया। कार्यक्रम का उद्देश्य अटल पेंशन योजना के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना था। इसमें योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई और बैंकों के बीच उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान कर योजना को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) की कार्यकारी निदेशक सुमीत कौर कपूर मुख्य अतिथि थीं। भारतीय रिजर्व बैंक शिमला के उप महाप्रबंधक जसविंद्र सिंह औजला और एसएलबीसी संयोजक कमल कुमार शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों के जिला अग्रणी प्रबंधकों (एलडीएम) ने इसमें भाग लिया। सोलन जिले के सरकारी और निजी बैंकों के जिला समन्वय अधिकारियों (डीसीओ) और लगभग 150 बैंक ग्राहकों ने भी सहभागिता की। कमल कुमार शर्मा ने अपने स्वागत भाषण में एपीवाई के उद्देश्यों और सामाजिक सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। जसविंदर सिंह औजला ने ग्राहकों से अपने भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के लिए एपीवाई से जुड़ने का आग्रह किया। उन्होंने बैंक अधिकारियों से पात्र ग्राहकों को योजना से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें