गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर मंगलवार को ठोडो मैदान सोलन में रिहर्सल हुई। इसमें पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने रिहर्सल की। 26 जनवरी को यहां पर गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मान मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। रिहर्सल 24 जनवरी तक चलेगी, उस दिन फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जाएगी।