क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में दोपहर 12:00 बजे अचानक बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने से अस्पताल में न तो एक्स-रे हो पाए और न ही अल्ट्रासाउंड मशीन चल पाई। मरीजों को अंधेरे में एक से दूसरी ओपीडी में भटकने पर मजबूर होना पड़ा। वहीं, चिकित्सकों ने मरीज को मोबाइल की टॉर्च के सहारे उपचार दिया।