फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parwanoo Accident: सेब मंडी के पास बेकाबू ट्राला तीन ट्रकों से टकराया, चालक घायल

परवाणू स्थित सेब मंडी के समीप बुधवार को एक सड़क हादसे में बेकाबू ट्राला तीन खड़े ट्रकों से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि दो ट्रकों को गंभीर क्षति पहुंची, जबकि ट्राला चालक घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद ईएसआई अस्पताल, परवाणू पहुंचाया गया। अस्पताल में उसका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्राला अनियंत्रित होकर ट्रकों से टकरा गया। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक स्तर पर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें