फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: नालागढ़ के ऐतिहासिक मंगला मेले शुरू, श्रद्धालुओं ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

नालागढ़ शहर में स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मंगला मेले शुरू हो गए है। ये मेले हर साल ज्येष्ठ महीने के ज्येष्ठ मंगलवार से शुरू होते हैं और महीने के सभी मंगलवार तक जारी रहता है। आज पहला मंगलवार होने के कारण भीड़ अपेक्षाकृत कम रही। इस बार मेले में नालागढ़ उपमंडल के सभी क्षेत्रों के लोग यहां माता का आशीर्वाद लेकर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। शीतला माता का यह मेला रामशहर रोड़ पर प्राचीन शीतला माता मंदिर में लगता है, जहां श्रद्धालु घर से गुलगुले, कचौड़ी आदि पकवान बनाकर माता के चरणों में अर्पित करते हैं और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। शीतला माता मंदिर के पुजारी गंगादास ने बताया कि शीतला माता मंदिर का यह मेला सदियों से चला आ रहा है जो जयेष्ठ महीने के ज्येष्ठ मंगलवार से शुरू होता है और अंतिम मंगलवार तक चलता है, इसमें सैकड़ों श्रद्धालु यहां माथा टेकने आते हैं। उन्होंने कहा कि उनका खानदान मंदिर में सैकड़ों वर्षों से पुश्त दर पुश्त से सेवा करते आ रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें