फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: विवेकानंद शिक्षा कुंज में विज्ञान प्रदर्शनी, बच्चों ने मॉडलों से दिखाई नवाचार की झलक

हिमुडा कॉलोनी स्थित विवेकानंद शिक्षा कुंज में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक विषयों पर तैयार किए गए मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने जल चक्र, ड्रिप सिंचाई प्रणाली, बीज अंकुरण, वर्षा जल संग्रहण सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर मॉडल तैयार किए। इन मॉडलों के माध्यम से बच्चों ने विज्ञान के सिद्धांतों को सरल और व्यावहारिक तरीके से समझाने का प्रयास किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी भाग लिया और विद्यार्थियों के मॉडलों का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मक सोच और नवाचार की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर विद्यालय के एमडी मयंक सिंघल, प्रबंधक सुमति सिंघल, प्रधानाचार्य शिवानी सिंघल सहित विद्यालय का शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें