बद्दी उपमंडल की मानपुरा पंचायत के तहत आने वाले ठेडा गांव में आंखों की मुफ्त जांच का शिविर आयोजित किया, जिसमें नवकिरण अस्पताल न्यू नालागढ़ की टीम की ओर से लोगों की आंखों की मुफ्त जांच की गई तथा जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाई भी दी गई। इसके अलावा लोगों को चश्मे के नंबर भी दिए गए। अस्पताल के एमडी लखविंद्र सिंह ने बताया कि उनके यहां आयुष्मान कार्ड धारकों के ऑपरेशन मुफ्त किए जाएंगे।