फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ के सरसा पुल पर चलती कार में भड़की आग, जलकर राख दमकल विभाग की टीम पहुंची मौके पर

Krishan Singh Updated Wed, 27 Aug 2025 03:53 PM IST

नालागढ़-रोपड़ सड़क पर सरसा नदी पर बने पुल के पास एक गाड़ी में आग लग गई। यह घटना बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे के आसपास हुई। जानकारी के अनुसार कार रोपड़ से नालागढ़ की तरफ जा रही थी लेकिन सरसा नदी पर बने पुल के पास गाड़ी से धुआं उठने लगा। चालक के कार को रोककर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। देखते ही देखते गाड़ी से आग की लपटें उठने लगीं और गाड़ी जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें