आर्थिक रूप से संपन्न बिजली उपभोक्ताओं के लिए सब्सिडी को इच्छा अनुसार छोड़ने के लिए विधायक राम कुमार की अध्यक्षता में बद्दी में भी बिजली बोर्ड ने अभियान चलाया। विधायक ने अपने दो मीटरों की सब्सिडी छोड़ दी। पहले दिन एसडीएम विवेक महाजन, एसपी विनोद धीमान, एएसपी अशोक वर्मा, बीबीएनडीए से टीपीसी गणेश दत्त, नप अध्यक्ष सुरजीत चौधरी, जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता चमन लाल, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता दीपक वर्मा समेत बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता व जेई ने सब्सिडी का परित्याग किया। बिजली बोर्ड की ओर से सभी सभी समर्थ उपभोक्ताओं को इंडोर प्लांट भी भेंट किया।