फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां शूलिनी मेला: नाटी किंग कुलदीप शर्मा व इंडियन आइडल फेम नितिन ने मचाया धमाल

Krishan Singh Updated Sun, 22 Jun 2025 01:13 PM IST

राज्यस्तरीय मां शूलिनी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पहाड़ी कलाकारों के नाम रही। ऐतिहासिक ठोडो मैदान में लोगों ने पहाड़ी गानों पर जमकर नाटी डाली। सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग कुलदीप शर्मा मुख्य कलाकार रहे। इनसे पहले इंडियन आइडल फेम नितिन ने रंग जमाया। इंडियन आइडल फेम नितिन ने एक से बढ़कर एक हिंदी व पंजाबी गानों की झड़ी लगा दी। नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने पहाड़ी गानों का तड़का लगाया। उन्होंने मां शूलिनी की स्तुति से शुरुआत की। इसके बाद लागा ढोलो रा धमाका, दरोगा जी, ओ नीलिमा, रोहड़ू जाणा मेरी आमिये, ओ शिल्पा शिमले वालिये, सोलन जैसा प्यार नहीं मिलना... समेत अन्य पहाड़ी गाने गाए। सांस्कृतिक संध्या के दौरान मैदान खचाखच भरा रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें