फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: भव्य पालकी में सवार होकर बड़ी बहन से मिलने निकलीं मां शूलिनी, राज्य स्तरीय मेला शुरू

सोलन की अधिष्ठात्री देवी मां शूलिनी बड़ी बहन से मिलने के लिए मंदिर से निकलीं। इसी के साथ तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शूलिनी मेला शुरू हुआ। 22 जून तक मां शूलिनी गंज बाजार स्थिति दुर्गा माता मंदिर में रहेंगी। शुक्रवार को दोपहर करीब1:30 बजे मां पालकी पर सवार हुईं। पहला पड़ाव पुरानी कचहरी रहा। जहां पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मां का स्वागत कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद शहर में भव्य शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा चौक बाजार, मुख्य बाजार, बस स्टैंड, मालरोड, पुराना उपायुक्त चौक से वापस गंज बाजार स्थित बहन के पास पहुंचेगी। शुक्रवार देर रात शोभायात्रा गंज बाजार शूलिनी पीठ्म पहुंचेगी। 22 जून तक यहां रहने के बाद माता की मूर्तियां अपने मंदिर लौटेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें