जौनाजी-सेरी सड़क पर शिल्ली तक हालात खराब ही गई है। शिल्ली गांव के समीप हुए भूस्खलन से घर को भी खतरा मंडराया हुआ है। शनिवार को महापौर ऊषा शर्मा ने भूस्खलन हुए नुकसान का जायजा लिया। साथ ही मौके पर उपायुक्त मनमोहन शर्मा से भी बात की और रास्ते की हालत को जल्द सही करवाने का आग्रह भी किया। साथ ही सड़क पर से आवाजाही बंद करने के लिए भी कहा गया है क्योंकि सड़क पर दलदल बन गया है। वाहनों के स्किड होने का खतरा भी मंडराता हुआ है।