फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: कोटला पंचायत के 1500 लोगों को घरद्वार पर मिलेगा राशन, नया उचित मूल्य डिपो शुरू

कोटला पंचायत के करीब 1500 लोगों को अब घरद्वार के नजदीक उचित मूल्य की राशन की सुविधा मिलेगी। पंचायत में शुक्रवार को नए उचित मूल्य की दुकान का शुभारंभ किया गया। इससे ग्रामीणों को राशन लेने के लिए अब धर्मपुर तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। द कंडा बहुउद्देशीय सहकारिता सभा धर्मपुर के सौजन्य से शुरू किए गए उचित मूल्य के राशन डिपो का उद्घाटन कोटला पंचायत के उपप्रधान भूमि दत्त शर्मा ने किया। नए राशन डिपो से कोटला पंचायत के करीब 1500 लोगों को राशन वितरण की सुविधा मिलेगी। इसके तहत काणो, आंजी, ध्याड़ी, कोटला, क्यार, डगरो, बारड, ठां, दमौड़ी, भालो और दांवला गांवों के लोग लाभान्वित होंगे। ग्रामीणों के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि अब उन्हें राशन लेने के लिए धर्मपुर नहीं जाना पड़ेगा। इससे पहले कोटला पंचायत के लोगों को राशन लेने के लिए धर्मपुर की उचित मूल्य की दुकान पर निर्भर रहना पड़ता था। ग्रामीणों के अनुसार धर्मपुर जाकर राशन लेने के दौरान उन्हें लाइन में लगना पड़ता था, जिससे समय और आने-जाने की परेशानी होती थी। पंचायत में ही राशन डिपो शुरू होने से लोगों को यह सुविधा अब घर के नजदीक उपलब्ध हो सकेगी। नए उचित मूल्य डिपो के शुरू होने से पंचायत के ग्रामीणों को राशन लेने के लिए लंबी दूरी तय करने और कतार में लगने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें