फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: कैथलीघाट में एचआरटीसी वॉल्वो और पिकअप में टक्कर, फोरलेन पर लगा लंबा जाम

Ankesh Dogra Updated Sun, 19 Jul 2026 12:52 PM IST

परवाणू-शिमला फोरलेन पर कैथलीघाट के समीप एचआरटीसी वॉल्वो बस और पिकअप वाहन के बीच टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप वाहन एक तरफ से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि गनीमत रही कि किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। टक्कर के बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और फोरलेन पर लंबा जाम लग गया। वाहन रुक-रुक कर आगे बढ़ते रहे, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, एचआरटीसी वॉल्वो बस चंडीगढ़ की ओर जा रही थी, जबकि पिकअप वाहन शिमला की तरफ जा रहा था। कैथलीघाट के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। पुलिस और संबंधित विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और यातायात को सुचारू करवाने के प्रयास किए। मामले की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें