राष्ट्रीय स्तरीय मां शूलिनी मेले में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें जूनियर वर्ग में करीब 32 टीमें भाग ले रही हैं। जबकि सीनियर वर्ग के मुकाबले रविवार को होंगे। इसमें पहला मैच शामती व सिरमौर की टीम के बीच हुआ, जिसमें शामती की टीम विजेता बनीं। देरशाम तक मुकाबले खेले जाएंगे। विजेता टीम को चमचमाटी ट्रॉफी के साथ नगद राशि दी जाएगी। वहीं आज महिला वर्ग के मुकाबले भी खेले जाएंगे।