सोलन शहर में अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन की मुहिम फिर से शुरू गई है। एसडीएम सोलन डॉक्टर पूनम बंसल की अध्यक्षता में बुधवार परमाणू-सोलन फोरलेन में सब्जी मंडी के आसपास अवैध अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू हुई। इस दौरान यहां से कई अवैध कब्जों को हटाया गया। इसमें प्रशासन, नगर निगम, एनएचएआई और पुलिस टीम मौजूद रही।