वाकनाघाट-ममलीग सड़क पर गरू के पास पहाड़ी दरकी है। इस कारण सड़क बंद हो गई है। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। गनीमत यह रही कि जब भूस्खलन हुआ तब कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। सड़क बंद होने से ग्रामीण नकदी फसल को लेकर सब्जी मंडी नहीं पहुंच पा रहे हैं। लोगों ने सड़क बंद होने की जानकारी लोक निर्माण विभाग को दी है। वहीं भारी बारिश के कारण खड्ड-नाले उफान पर हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि वे खड्डों-नालों से दूर रहें।