सोलन शहर व आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश दर्ज की गई। हालांकि, सुबह से धूप व बादलों की आंख मिचौली चल रही थी। वहीं दोपहर बाद करीब 4:00 बजे अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। इससे शहर के मालरोड समेत अन्य सड़कों पर पानी ही पानी हो गया है। अचानक आई इस बारिश से लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। लोगों ने दुकानों में घुसकर अपने आप को बारिश से बचाया। मौसम विभाग के अनुसार आज बारिश दी गई थी। हालांकि कल से मौसम साफ बताया जा रहा है।