फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: बद्दी में कबाड़ के गोदाम में भड़की आग, लाखों का नुकसान

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के चक्का मार्ग पर स्थित कबाड़ के गोदाम में सुबह 7:30 के करीब आग लग गई। जानकारी के अनुसार गोदाम के साथ खाली खेत में गेहूं की कटाई करने के बाद किसान की ओर से बचे हुए कचरे को जलाया जा रहा था और सुबह के समय तेज हवा के चलने आग की चिंगारी कबाड़ के गोदाम में पहुंच गई। इससे लाखों रुपये का कबाड़ जलकर राख हो गया। कबाड़ गोदाम मालिक गौरव का कहना है कि उन्हें सुबह 7: 30 इसकी सूचना गोदाम में रह रहे मजदूरों की ओर से दी गई। इसके तुरंत बाद उन्होंने अग्नि विभाग को फोन किया तो किसी ने भी फोन नहीं उठाया। इसके बाद उनके कार्यालय में जाकर सूचना दी। उन्होंने बताया कि जिस समय सूचना दी गई, यदि समय पर पहुंच जाते तो लाखों रुपये का नुकसान होने से बच जाता। हालांकि आग से किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें