नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र मित्तियां स्थित प्रसिद्ध शक्ति पीठ दुर्गा मंदिर परिसर में पिछले 8 दिन से चल रही शिव महापुराण कथा का समापन हो गया। इस अवसर भारी मात्रा में श्रद्धालु माता के दर्शनों और कथा श्रवण के लिए उमड़े। 30 मार्च को कलश यात्रा के साथ मंदिर में शिव महापुराण कथा शुरु हुई थी। इस में हरिद्वार से आए स्वामी हरिचेतना नंद ने अपनी संगीतमयी वाणी से शिव कथा के अनेक प्रसंग सुना कर श्रोताओं को निहाल किया। रामनवमी के पावन अवसर पर कथा की पूर्णाहुति हुई। अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।