फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: दिल्ली जाते समय सोलन में रुके सीएम सुक्खू, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मिले

Krishan Singh Updated Wed, 27 Aug 2025 02:01 PM IST

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को दिल्ली जाते समय सोलन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मिले। मुख्यमंत्री सोलन बाईपास पर सपरून में जलशक्ति विभाग कार्यालय के पास रुके, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री चंडीगढ़ तक सड़क मार्ग और वहां से दिल्ली तक हवाई मार्ग से गए। हालांकि, मुख्यमंत्री का सोलन में रुकने का कोई तय कार्यक्रम नहीं था, लेकिन कार्यकर्ताओं को देखकर उन्होंने स्वयं अपना काफिला रुकवा लिया और वाहन से ही सभी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और आभार जताते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान जतिन साहनी, सुरेंद्र सेठी, राजीव कौड़ा, विजय ठाकुर, संजय भंडारी, सुभाष, पुनीत नारंग, मनोज गुप्ता, नवीन वर्मा, निशांत मकोल, उमेश शर्मा, परमिंदर कौसर, विवेक ओबेरॉय, गुरप्रीत सिंह, नितिन भसीन, अभिषेक भसीन, साहिल और चंदू सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें