फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Electric Bus: मुख्यमंत्री सुक्खू ने क्यारीघाट से नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को सोलन जिले के क्यारीघाट से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में जिले के कई विधायक और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। पिछले कुछ समय से नई इलेक्ट्रिक बसें चरणबद्ध तरीके से सोलन पहुंच रही थीं। इनमें से कुछ बसों को पहले ही विभिन्न जिलों के लिए आवंटित किया जा चुका था, जबकि गुरुवार को मुख्यमंत्री ने इन बसों के संचालन का औपचारिक शुभारंभ किया। राज्य सरकार का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल और अधिक सुविधाजनक बनाना है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा मिलने के साथ प्रदूषण में कमी लाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें