फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: तीन राज्यों के चुनाव में भाजपा की जीत का सोलन में मनाया जश्न

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में हुई भाजपा की प्रचंड जीत पर सोलन में भाजपा ने जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा ने सोलन शहर में विजयी जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया व इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 12 वर्षों की नीतियों की जीत बताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि बंगाल, आसाम व पुडुचेरी की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण, महिला उत्थान, किसान उत्थान सहित उन सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाओं की जीत है जो उन्हें हर वर्ग के लिए बनाई है और जिसका सीधा लाभ देश की 140 करोड़ देशवासी ले रहे हैं। बिंदल ने कहा कि बंगाल आज सही मायनों में भ्रष्ट तंत्र से आजाद हुआ है। बंगाल में ममता सरकार ने 15 वर्षों में कोई विकास नहीं किया। वहीं केवल दंगे भड़काए व आम लोगों का शोषण किया। इस जीत ने यह साबित कर दिया है कि आम जनता प्रधानमंत्री मोदी व भाजपा के साथ हैं। उन्होंने कहा कि अब भाजपा बंगाल में विकास करवाएगी और वहां के लोगों ने जो प्रचंड जीत का आशीर्वाद भाजपा को दिया है, उसका कर्च चुकाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें