फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सोलन में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, मंत्री से विकास कार्यों पर जवाब मांगा

Krishan Singh Updated Sat, 04 Jul 2026 03:49 PM IST

भाजपा सोलन शहरी मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुभाष बरमानी के आरोपों पर कांग्रेस से अपने मंत्री धनीराम शांडिल से सोलन के विकास कार्यों पर जवाब मांगने को कहा। उन्होंने सुभाष बरमानी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल पर टिप्पणी करने के बजाय अपने मंत्री से सवाल करने की सलाह दी। गुप्ता ने सोलन-सुबाथू मार्ग के अधूरे निर्माण का मुद्दा उठाया। उन्होंने शामती बाईपास और जौणाजी रोड की खराब हालत पर भी चिंता जताई। सोलन शहर आज भी भीषण पेयजल संकट से जूझ रहा है। करोड़ों रुपये खर्च कर पेयजल टैंक बनाया गया लेकिन उसे समय पर पाइपलाइन से नहीं जोड़ा गया। इससे जनता को लाभ नहीं मिल पाया। क्षेत्रीय अस्पताल के निर्माण कार्य में लगातार हो रही देरी भी सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है। उन्होंने भूमि तबादले से जुड़े मामलों में तत्परता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मंत्री ने अपनी लगभग दो बीघा एक बिस्वा भूमि के मामलों में तेजी दिखाई। वहीं वर्षों से गरीब पट्टाधारकों के इंतकाल आज भी लंबित पड़े हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से विपक्ष पर निराधार आरोप लगाने के बजाय वादे पूरे करने पर ध्यान देने को कहा। सोलन की जनता को अच्छी सड़कें, नियमित पेयजल, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और तेज विकास चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें