फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भारत विकास परिषद ने बद्दी में निकाली आक्रोश रैली

भारत विकास परिषद की बद्दी शाखा के नेतृत्व में पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या के विरोध में आक्रोश रैली निकाली। रैली बद्दी के दीपक स्पिनिंग मिल परिसर से शुरू होकर के पास से साई रोड होते हुए टैक्सी स्टैंड तक निकाली गई। इस दौरान पाक विरोधी नारों से पूरा बद्दी गूंज उठा। भारत विकास परिषद के संरक्षक आरके शर्मा, राम गोपाल अग्रवाल, अध्यक्ष रमन कौशल, महासचिव देवव्रत यादव के नेतृत्व में सैकड़ों लोग दीपक स्पिनिंग मिल परिसर में एकत्रित हुए। वहां पर बैनर, राष्ट्रीय ध्वज के साथ बद्दी साई रोड़ से होते हुए बद्दी के टैक्सी स्टैंड तक पहुंचे। इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। बद्दी टैक्सी स्टैंड पर रैली को संबोधित करते हुए संगठन सचिव राधा गोबिंद मंत्री ने कहा कि संपूर्ण देश प्रधानमंत्री के साथ हैं। यदि भारत व पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है तो भारत विकास परिषद भारतीय सेना के राहत कोष में 11 लाख रुपये जमा कराएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें