फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एथेना पब्लिक स्कूल में विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी, छात्रों के इनोवेटिव मॉडल बने आकर्षण

Ankesh Dogra Updated Fri, 24 Jul 2026 12:25 PM IST

एथेना पब्लिक स्कूल, सोलन में शुक्रवार को वार्षिक विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे शुरू हुई प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान और गणित से जुड़े विभिन्न विषयों पर आकर्षक एवं नवाचार आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में अभिभावक भी पहुंचे। विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडल की कार्यप्रणाली और उपयोगिता के बारे में अभिभावकों को विस्तार से जानकारी दी। बच्चों के आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। स्कूल की प्रधानाचार्य पदमा झा ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियां विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को सामने लाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों ने रचनात्मक सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने शिक्षकों की भी सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को मॉडल तैयार कराने और उन्हें बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने में शिक्षकों की मेहनत सराहनीय रही। स्कूल प्रबंधन का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, तार्किक सोच और आत्मविश्वास का विकास करना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें