सोलन जिले में शुक्रवार को करीब पांच दिनों बाद धूप खिली है। सुबह के समय हल्की धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। बीते पांच दिनों से लगातार बारिश के कारण लोग परेशान थे। वहीं इससे बाजारों में रौनक भी खत्म हो गई थी। लेकिन अब शुक्रवार को धूप खिलने से राहत मिली है और बाजारों में भी फिर से रौनक लौटी है। हालांकि अभी भी हल्के बादल छाए हैं, लेकिन बारिश के आसार कम लग रहे हैं।