देवभूमि क्लब समत्याडी मांगन ने किया प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। अर्की तहसील के मांगल (बागा) में देवभूमि क्लब समत्याडी की ओर से आयोजित कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन हो गया। वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला सहनाली और बागा के बीच हुआ। इसमें सहनाली टीम विजेता बनी जबकि कबड्डी के फाइनल मुकाबले में पडियार ने बागा को हराया। प्रतियोगिता में मांगल बैरल और बागा करोग पंचायत की लगभग 16 टीमों ने भाग लिया। समारोह में पूर्व मांगल पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष चौहान कृष्णा ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राॅफी और नकद राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए ऐसे आयोजन करते रहना चाहिए। युवाओं को खेलों के साथ-साथ पढ़ाई की तरफ भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने देवभूमि क्लब समत्याडी को अपनी ओर से 8100 रुपये दिए और उपस्थित जनता का आभार जताया। इस अवसर पर प्यारे लाल चौहान, हीरालाल चौहान, हरि राम पंवर, नगीन ठाकुर, दौलत राम, प्रधान महिला मंडल समत्याडी रामप्यारी, लालमन चौहान उपस्थित रहे।