फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: महिला कबड्डी में खेलो इंडिया सेंटर राजपुरा रहा विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम को किया पराजित
विज्ञापन

पुरूष कबड्डी में ऊना की देहला टीम ने किया ट्राफी पर कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। जिला स्तरीय रेडक्राॅस साेसायटी की ओर से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के महिला वर्ग में खेलो इंडिया सेंटर राजपुरा और पुरुष वर्ग में ऊना के देहला की टीम ने ट्राॅफी पर कब्जा किया। खेलो इंडिया सेंटर की साक्षी शर्मा बेस्ट प्लेयर चुनी गई, जबकि हरियाणा की राजरानी बेस्ट रेडर चुनीं। ऊना के देहला के विशाल भारद्वाज बेस्ट डिफेंडर और कुलदीप बेस्ट रेडर चुने गए। नालागढ़ के खेल मैदान में खेली गई कबड्डी प्रतियोगिता का महिला वर्ग का फाइनल मैच खेलो इंडिया सेंटर राजपुरा व हरियाणा के बीच हुआ। इसमें खेलो इंडिया सेंटर राजपुरा की टीम 8 अंकों से विजेता रही। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल में खोलो इंडिया सेंटर ने चंडीगढ़ और हरियाणा ने जींद की टीम को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। पुरुषों का फाइनल मैच ऊना के देहला व बिजली बोर्ड के बीच हुआ। कांटे के इस मुकाबले में दोनों टीमों में निर्धारित समय में 20-20 अंक जुटाए। निर्णायकों ने दोनों टीमों को पांच-पांच रेड दी गई, जिसमें ऊना की टीम ने 3-2 से बिजली बोर्ड को पराजित कर दिया गया। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल में ऊना ने कोहिनूर अकादमी व बिजली बोर्ड ने महादेव की टीम को पराजित किया। नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने कबड्डी की दोनों विजेता टीमों को 51-51 हजार और उपविजेता को 31-31 हजार रुपये नकद व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें