रेडक्रॉस मेले के दौरान स्कूलों की एथलीट प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। जिला स्तरीय रेडक्रास मेले में स्कूलों की एथलीट स्पर्धा कराई गई। जिसमें दून स्कूल की ईशरूप, जोघों स्कूल के प्रीत चौधरी व श्री औरबिंदो स्कूल के अभिमन्यू बेस्ट एथलीट चुने गए। नालागढ़ में हुई एथलीट स्पर्धा में 100 मीटर में दून वैली के ईशरूप सैणी ने पहला, मान्या से दूसरा और दभोटा स्कूल की युक्ति तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर में ऋषि आदर्श पहले, मान्य दूसरे तथा दून वैली की अनुष्का तीसरे स्थान पर रही।
400 मीटर दौड़ में दभोटा स्कूल की रिया ने प्रथम, ज्योति ने द्वितीय व दून वैली की रिद्धि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर में सृष्टि ने पहला, दभोटा स्कूल की आशिमा ने दूसरा तथा अनामिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर में दभोटा स्कूल की आशिमा ठाकुर ने पहला, नालागढ़ स्कूल की अनिता देवी ने दूसरा, मझौली स्कूल की सोनिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शाटपुट में बरूणा स्कूल की मन्नत ने पहला, नालागढ़ की प्रियांशी ने दूसरा व दभोटा की सोनिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक में नालागढ़ स्कूल की प्रियंशी ने पहला, दभोटा स्कूल की सोनिया ने दूसरा, न्यू ज्ञान धाम की माही चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में दून वैली स्कूल की ईशरूप ने पहला, दभोटा की तनूप्रिया ने दूसरा, न्यू ज्ञान धाम की दीपिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर रिले में दून वैली ने पहला, दभोटा ने दूसरा तथा डोली स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दून वैली स्कूल की ईशरूप बेस्ट एथलीट चुनी गईं। तीन हजार मीटर दौड़ में शिवालिक स्कूल की सृष्टि ने पहला, राधिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। दभोटा स्कूल ओवर ओल विजेता रहा। दून वैली स्कूल रनर अप रहा।